लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का खीरी दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 28 नवंबर को गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगी। दोपहर 12:15 बजे केशवापुर चौराहे पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 12:30 बजे सिनेमा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। 12:55 बजे छोटा चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। दोपहर 1 बजे नए बाईपास रोड स्थित साईं मैरिज लॉन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...