लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कस्बा रोशननगर और कुकरा कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रोशननगर में अनिल कश्यप के घर के पास एक कुत्ता हमलावर है जो कोई रास्ते से निकलता है अगर उसने सतर्कता नहीं दिखाई तो उसे कुत्ता काट लेता है। इस आवारा कुत्ते ने संजय कुमार, विमल कुमार और संतोष को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। यह कुत्ता अन्य कई लोगों को भी काट चुका है।वहीं कुकरा कस्बे की भीरा रोड पर भी आवारा कुत्तों ने कई लोगों को निशाना बनाया। एक हमले में मासूम राकिया गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरी घटना में स्थानीय व्यापारी वसीम अंसारी कुत्ते के काटने से लहूलुहान हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया ...