लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कुकरा से लखीमपुर कचहरी गए ग्रामीण की बाइक गेट नंबर-1 के पास से दिनदहाड़े चोरी हो गई। तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। थाना मैलानी क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मो. रफीक पुत्र शरफुद्दीन 24 सितंबर को लखीमपुर कचहरी गए थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी प्लैटिना बाइक गेट नंबर-1 के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश के बाद उन्होंने चौकी जेल गेट और कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित का आरोप है कि तीन दिन बीतने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने बाइक बरामदगी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...