लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: फोटो-07-सिकटारा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण मकसूदपुर। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के सिकटारा गांव की गली में जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण कीचड़ की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। गांव सिकटारा की दलित बस्ती में एक गली में कई पंचवर्षीय पूर्व डाला गया खडंजा जलभराव की वजह से नीचे धंस गया। विशाल गौतम सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोनी सिंह पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार कहने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं कराया।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जलभराव व कीचड़ की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वहीं प्रदर्शन की जानकारी होने के बाद प्रधान ने कीचड़ की समस्या का अस्थाई निराकरण कराने के लिए ईंटे भेजकर कार्य कराने का प्रयास किया। पर ...