Lakhimpur Khiri News: कीचड़ भरे रास्ते और जलभराव से गुजर रहे बच्चे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया के टेहरा देहात स्थित प्राथमिक विद्यालय और मदर टेरेसा स्कूल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों तालाब में तब्दील हो चुका है। रास्ते पर हुए भारी जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हालिया बारिश के बाद इस रास्ते की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और पानी भरा होने के कारण पैदल चलना भी दूभर है। सुबह स्कूल जाते समय बच्चों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कीचड़ में पैर फिसलने से बच्चों के गिरने और चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे अभिभावक भी पूरे समय बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस बदहाल रास्ते और जलभरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.