लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। खेत में चारा काट रहे एक किसान पर मगरमच्छ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से किसान की जान तो बच गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना के बावजूद एंबुलेंस तीन घंटे की देरी से पहुंची, जिससे घायल तड़पता रहा। मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतापुर के मजरा नौगवां निवासी सोबरन लाल दोपहर करीब दो बजे गांव के दक्षिण दिशा में स्थित सुतिया नाला के किनारे अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान नाले से निकले एक विशालकाय मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचने का प्रयास करने लगा। सोबरन लाल की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और साथी तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के जोर पर बमुश्किल ...