लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। मैलानी थाना क्षेत्र के कांप में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर काम करने गए एक किसान की पेड़ की टहनी टूटकर सिर पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बलराम पुत्र भजन सिंह निवासी उत्तर टांडा, ग्राम पंचायत कांप ब्लॉक बिजुआ के रूप में हुई है। दोपहर बलराम अपने जंगल के किनारे स्थित खेत पर गए हुए थे। खेत पर काम के दौरान वह एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक ऊपर से एक बड़ी सूखी टहनी टूटकर सीधे उनके सिर पर आ गिरी। टहनी लगने से उनके सिर पर गहरी चोट आई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें घायल अवस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन भागते हुए खेत पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में घर लेक...