लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: डीसीएम श्रीराम समूह की अजबापुर चीनी मिल की ओर से गांव भोगीपुर मनी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में चीनी मिल के वैज्ञानिक डा. कुंज बिहारी दीक्षित ने किसानों को अपनी गन्ने की फसलों को कीट एवम रोगों से बचाव के लिए विभिन्न उपाय बताए। साथ ही उन्होंने किसानों को चीनी मिल की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे फसल अमृत तरल को गन्ने की फसल में डालने की भी सलाह दी । इसके अलावा मिल के गेट इंचार्ज सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा किसानों से चीनी मिल द्वारा होने वाले सट्टा प्रदर्शन में अपने सट्टे एवम सर्वे से जुड़ी जानकारी अवश्य कर लेने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: 63 कॉलम गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन का किया निरीक्षण इस अवसर पर मिल के क्षेत्रीय सुपरवाइजर विनोद यादव सहित विभिन्न किसान मौजूद र...