Lakhimpur Khiri News: किसान को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां- लखीमपुर-खीरी, संवाददाता। उत्तर निघासन रेंज के मांझा गांव में बुधवार सुबह मवेशी चराने गए किसान को जौरहा नदी में मगरमच्छ खींच ले गया। परिजनों के मुताबिक वह अपने मवेशी हांकने के लिए नदी पार कर रहा था। सूचना पाकर वन और राजस्व महकमों के लोग मौके पर पहुंचे और किसान की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।मांझा गांव निवासी 54 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह गांव के पास बह रही जौरहा नदी के किनारे मवेशियों को चराने गए थे। बताया जा रहा है कि उसके मवेशी नदी पार चले गए। उन्हें वापस हांकने के लिए रमेश सिंह नदी पार कर रहा था। गांव वालों का कहना है कि इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और खींच ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर वन विभाग और राजस्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.