Lakhimpur Khiri News: किशोरी को सांप ने डसा, खतरे से बाहर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के इटकुटी गांव में गुरुवार सुबह एक किशोरी को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इटकुटी निवासी रामधार की 18 वर्षीय पुत्री ममता देवी सुबह अपने घर में काम कर रही थी। तभी अंधेरे से निकले जहरीले सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी चिल्लाने लगी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना समय गंवाए ममता को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.