लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि 20 जुलाई की रात करीब दो बजे गांव निवासी सुनील कुमार उसकी 17 वर्ष छह माह की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...