लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र से करीब 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, शैलेंद्र कुमार और ओमप्रकाश दो सितंबर को उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने पुलिस से पुत्री को जल्द बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...