लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग मामलों में एक नाबालिग किशोरी और एक युवती के लापता होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 17 जुलाई की सुबह करीब तीन बजे गांव निवासी दिलीप उर्फ दीपू बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार किशोरी अपने साथ करीब पांच तोला सोने के आभूषण लगभग एक किलो चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। पिता ने पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 17 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे...