Lakhimpur Khiri News: किशनपुर में फंदा और हंसिया के साथ दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा। किशनपुर सेंच्युरी के फूटा कुआं बीट में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को फंदा और हंसिया के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम वन विभाग की टीम जंगल क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। वनकर्मियों ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से रस्सी का फंदा और हसिया बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। किशनपुर रेंजर मो. अयूब ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शिकारी प्रतीत हो रहे थे और जंगल में शिकार करने के मकसद से आये थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उद्धव सिंह धामी पुत्र रमे धामी निवासी दारचूला नेपाल तथा राजनाथ सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी भीरा के रूप में हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.