लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। परिषदीय स्कूलों की 200 मीटर परिधि में निजी भवनों, किराये पर चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर शासन ने पहले ही आदेश जारी किया था। अब शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग व कार्यक्रम विभाग से जानकारी मांगी है कि कितने आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। जिले में 35,00 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कुपोषण से बचाव के साथ ही प्री प्राइमरी शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं का टीकाकरण, पोषाहार वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा मिल सके इसके लिए परिषदीय स्कूल के कक्षों में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने का नि...