लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले के बांकेगंज ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सलावत नगर के छात्रों ने मंगलवार को डीएम से गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का कॉलेज पहुंचना दूभर हो गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने सीडीओ योगानंद त्रिपाठी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ व एसडीएम ने विद्यार्थियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र वापस लौटे। छात्रों का कहना है कि परिसर के चारों ओर मौजूद तालाबों का पानी उफनकर कक्षाओं तक पहुंच चुका है। सबसे विकट स्थिति हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के सामने है, जिनकी यूपी बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। जहां एक ओर विद्या...