लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं वन रेंज के धर्मापुर से कोलवा फार्म जाने वाले रास्ते पर बुधवार शाम एक व्यक्ति की कार के सामने तीन बाघ दिखे। वह अपने साथी के साथ घर जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर रेंजर वनकर्मियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। बुधवार शाम करीब आठ बजे कोलवा फार्म निवासी बलविंदर सिंह गांव के ही अपने साथी गुरजीत सिंह के साथ अपनी कार से बम्हनपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव से थोड़ी दूर पुलिया के पास पहुंची, उनको सड़क किनारे दो बाघ अलग-अलग जगहों पर बैठे दिखे। यह भी पढ़ें- सड़क पर एक साथ दिखे बाघिन और व शावक, ग्रामीणों में दहशत कुछ ही पलों में उनको एक और बाघ रास्ता पार करता नजर आया। कार के सामने अचानक तीन-तीन बाघों को देख दोनों घबरा गए। बलविंदर सिंह ने ...