लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: सावन माह में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शनिवार को मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। इसके लिए करीब एक सप्ताह पहले ही पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। एसएचओ महेश पाठक व लेखपाल अमित भारती ने मंगलवार को कस्बे में अनाउंसमेंट कराकर कांवड़ यात्रा के चलते मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई थी। लोगों से शुक्रवार शाम तक स्वयं अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। शनिवार दोपहर पीडब्ल्यूडी, राजस्व व पुलिस की टीमों से अभियान चलाकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: डिक्सन मोड़ से अलीगंज तक चलाया जाएगा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र...