Lakhimpur Khiri News: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज पर रहे काबू
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना फरधान परिसर में डीजे संचालकों एवं कांवड़ यात्रा आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी डीजे संचालकों और कांवड़ आयोजकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदेशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डीजे संचालन, ध्वनि की निर्धारित सीमा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शासन के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ यात्रा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.