लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शारदा नदी से पवित्र जल लेकर छोटी काशी गोला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे का अलीगंज रोड पर स्वागत किया गया। सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को शीतल पेय पिलाने के साथ ही अल्पाहार कराया गया। बिजुआ क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के श्रद्धालु हर वर्ष शारदा नदी से जल लेकर पैदल छोटी काशी पहुंचते हैं और शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर लाखों कांवड़िये आस्था और श्रद्धा के साथ छोटी काशी पहुंचते हैं। उनकी सेवा करना गर्व और आत्मीय...