Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिस वितरित कर रही फल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए शिविर लगाकर दवाएं वितरित की जा रही हैं। वहीं पुलिस सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैदी से लगी हुई है। कस्ता चौकी पुलिस कांवड़ियों को फल वितरित कर रही है। सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कस्ता चौकी के पास तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्रावण मास में लंबी पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों को त्वरित चिकित्सीय सहायता दे रहा है। सीएचसी मितौली के डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम कांवड़ियों के पैरों के छालों, मोच और जख्मों की मरहम-पट्टी कर रही है। साथ ही बुखार, शरीर दर्द और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए दवाइयां, पेनकिलर और ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। डॉ. वर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.