Lakhimpur Khiri News: कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च से खीरी से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। संविधान दिवस पर कांग्रेस के लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में खीरी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। 26 नवम्बर में नेहरू भवन में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा की शुरुआत होगी। एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज में बाबा साहब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त होगी। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अरशद खुर्शीद ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी। कांग्रेस के जिला प्रभारी अरशद खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संविधान रक्षा यात्रा में जिले से जाएंगे हजारों कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.