Lakhimpur Khiri News: कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश ने भिगोया
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार को भी जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कहीं बादलों ने तरसाया तो कहीं जमकर भिगोयामौसम के बदलाव बीच-बीच में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन जल्द ही बादलों ने फिर आसमान को ढक लिया। दोपहर बाद मौसम और अधिक सक्रिय हुआ। इसके बाद लखीमपुर, गोला, पलिया व निघासन सहित जिले के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं लखीमपुर शहर में दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश और फुहारों का सिलसिला जारी रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना हो गया। बारिश और बादलों के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यह घटकर लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई इस कमी से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.