Lakhimpur Khiri News: कस्ता में जनरल स्टोर संचालक को कोबरा ने डंसा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। जनरल स्टोर व्यवसायी को गुरुवार दुकान की सफाई करते समय कोबरा सांप ने काट लिया। आनन-फानन में पास-पड़ोस के दुकानदार मितौली सीएचसी ले गए, जहां उपचार चल रहा है। कस्बा कस्ता में पंजाब नेशनल बैंक के पास जनरल स्टोर संचालक को गुरुवार सुबह दुकान की सफाई के दौरान जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया।हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जिगनहा निवासी दुकानदार सुधीर वर्मा सुबह करीब 10 बजे दुकान की सफाई कर रहे थे। फर्श पर रखे एक तसले को हटाते समय नीचे छिपे कोबरा ने उनके हाथ पर डस लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल मितौली सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर एंटी-स्नेक वेनम लगाया है। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.