लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पावन एकादशी के अवसर पर कल 11 जुलाई को कंजा बरम बाबा देव स्थान पर श्री श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा जिसमें बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति के साथ श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। मंदिर प्रबंधक शरद गुप्ता ने बताया कि संकीर्तन में क्षेत्र के श्याम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...