लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- Lakhimpur Khiri News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 14 जुलाई को जिले में आ रहे हैं। जिले की सीमा पर गिरिजापुरी बैराज पर उनका स्वागत जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी करेंगे। इसके बाद जगह-जगह स्वागत व कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह शहर में पहुंचेंगे। यहां एक पैलेस में प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे वहीं पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गिरिजापुरी बैराज पर सुबह नौ बजे होगा। इसके बाद औघड़ बाबा मंदिर के पास पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा स्वागत करेंगे। ढखेरवा चौराहा पर बाबा साहब ...