लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। अखंड सुहाग के पर्व करवाचौथ को लेकर बाजार में उत्साह और रौनक रही। बुधवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। त्योहार को लेकर व्यापारियों ने भी पहले से ही तैयारियां कर लीं। शहर में सड़कों के किनारे करवा, खील-बताशों आदि की दुकानें सज गईं। वहीं शोरूम, ज्वेलर्स की दुकानों में भी महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ियां, आभूषण, शृंगार की सामग्री खरीदी। बाजार में पूरा दिन भीड़भाड़ रही। गहनों से लेकर रेडीमेड परिधान, डिजाइनर साड़ियों, पारंपरिक करवा, सींक और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा हुआ है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। लखीमपुर का मुख्य बाजार श्रीराम चौराहे से लेक...