लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि बिजली पोल के स्टे में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया। खमरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी नफीस का सात वर्षीय पुत्र अल्तमस अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसने बिजली के खंभे में लगे स्टे को छू लिया। बताते हैं जिस पोल के स्टे में करंट उतरा वह पोल काफी समय से एक ओर झुका हुआ है, जिसे सीधा करने की जहमत बिजली विभाग ने नहीं उठाई। ग्रामीण बताते हैं कि बिजली सप्लाई के तार स्टे तार को छू रहे थे, जिस वजह से बिजली आने पर स्टे तार में करंट उतर आया। अल्तमस उसी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजन ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हि...