लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। सावन माह में शनिवार को श्री लीलानाथ महादेव मंदिर कफारा से छोटीकाशी श्री गोला गोकर्णनाथ के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ छोटी काशी के लिए रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्री लीलानाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। इसके बाद कांवड़ यात्रियों ने जयकारों के बीच छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ की ओर प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना इस मौके पर भाजपा नेता कौशल तिवारी, मंदिर समिति ...