लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- कफारा मेले में ताड़का वध लीला का मंचन Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। कफारा में चल रहे दशहरा मेले में रामलीला के दौरान ताड़का वध लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का का वध किए जाने का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान पूरा मेला परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय दर्शक पहुंचे। देर रात तक मेला परिसर में लोगों की चहल-पहल बनी रही। मेले के शुभारंभ अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुपम अवस्थी का स्वागत किया। इस दौरान मेले को क्षेत्र की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक परंपरा और सामा...