Lakhimpur Khiri News: कट्ठौहा गांव में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां रेंज के कट्ठौहा गांव में तेंदुए ने एक बछड़े को मार दिया। शनिवार को बछड़े का अधखाया शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के बाहर राम नरेश के खेत में बछड़े का अधखाया शव देखा गया। इस इलाके में तेंदुओं की काफी संख्या बताई जा रही है। बीते महीने इस क्षेत्र में कई तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर जंगलों में छोड़ा जा चुका है। बावजूद इसके अभी भी तेंदुओं और अन्य जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.