Lakhimpur Khiri News: कटिया डालते समय लगा करंट, तीन झुलसे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कोतवाली सदर के ओदरहना गांव में कटिया डालते समय बिजली के करंट की चपेट में आये एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां महिला और उसके पति को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली सदर के गांव ओदरहना निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमार शनिवार की शाम घर के पास से निकली बिजली लाइन में कटिया डाल रहा था। और करंट की चपेट में आ गया। चपेट में आये पति को देख पत्नी सुनीता व भंसडिया निवासी उनका दामाद दिलीप कुमार छुड़ाने लगे और वह भी दोनो चपेट में आकर तीनो बुरी तरह झुलस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने कमलेश व सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि दिलीप का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.