Lakhimpur Khiri News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों पर कार्रवाई नदारद
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र की सड़कों पर बालू से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां लगातार दौड़ रही हैं लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर गरीब ई रिक्शा चालकों पर भारी जुर्माना लगाने और उनके वाहन बंद किए जाने से कार्रवाई में समानता को लेकर चर्चा हो रही है। एक ई रिक्शा चालक के मुताबिक 14 अक्टूबर को 20800 रुपये का जुर्माना भरकर उसने अपना ई रिक्शा छुड़ाया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को 14500 रुपये का चालान कर उसका ई रिक्शा खमरिया थाने में बंद कर दिया गया। ई रिक्शा चालक रोजाना वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में लगातार भारी जुर्माने की कार्रवाई उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है। वहीं सड़कों पर बालू से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों के संचालन से सड़क सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.