लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। धौरहरा-ढखेरवा हाईवे पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरटेक करने के दौरान सरदार पटेल एकेडमी बुद्धापुरवा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि फत्तेपुर खमरिया निवासी सुनील मिश्रा (50) पुत्र रामखेलावन बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान लोहरीपुर निवासी कौशल पुत्र बुद्धा गौतम और बुद्धा (58) पुत्र नीलकंठ की बाइक से ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की म...