Lakhimpur Khiri News: ऑटो में बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज तिकुनिया चौराहे पर सोमवार को सड़क किनारे खड़े ऑटो में पीछे से एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके सिर में तीन जगह चोट लगने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घायल युवक को काफी देर तक होश नहीं आया। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को ऑटो में लादकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.