Lakhimpur Khiri News: ऑटो की टक्कर से घायल की मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। मैगलगंज कस्बे में रविवार शाम सड़क किनारे खड़े चपरतला निवासी राकेश गुप्ता को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राकेश ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह किसी काम से मैगलगंज बाजार आए थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने के समय एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.