लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। तहसील धौरहरा में कार्यरत उपजिलाधिकारी पर न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित रुचि न लेने और अधिवक्ताओं के साथ उचित व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन सौंपा है। संघ ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की है। धौरहरा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी और मंत्री विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में धौरहरा एसडीएम के स्थानांतरण की मांग करते हुए आरोप लगाया गया कि एसडीएम न्यायिक कार्यों में पर्याप्त रुचि नहीं ले रही हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार विवादित एवं अविवादित मामलों के साथ ही विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के निस्तारण में भी अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है, जिसके चलते कई मामले लंबित हैं। अधिवक्ताओं ने ...