लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। 70वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। वाहिनी मुख्यालय सहित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात वाहिनी की सभी सीमा चौकियों में सत्यनिष्ठा व सतर्कता की शपथ दिलाई गई। वाहिनी मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी ने अधिकारियों और जवानों को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने भी जवानों के साथ मिलकर निष्ठापूर्वक संकल्प ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के माध्यम से कार्मिकों ने अपने शासकीय व व्यक्तिगत जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों का पालन करने, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार का पूर्ण विरोध करने व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर पूर्ण समर्पण के साथ अपने द...