Lakhimpur Khiri News: एलटी ग्रेड परीक्षा में दो सगी बहनों ने हासिल की सफलता
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: अलीगंज। एलटी ग्रेड गृह विज्ञान परीक्षा में अलीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा पचतौर गांव की दो सगी बहनों ने सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य निर्मल सिंह की दोनों पुत्रियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। निर्मल सिंह की छोटी पुत्री मनमीत कौर ने परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में 20 वीं रैंक हासिल की है। वहीं उनकी बड़ी पुत्री गुरप्रीत कौर ने भी इसी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दोनों बहनों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दशमेश खालसा इंटर कॉलेज पचतौर से प्राप्त की है। विद्यालय परिवार के शिक्षकों के अनुसार दोनों बहनें बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी सफलता ने विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.