लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। तिकुनियां कोतवाली के गांव बनवीरपुर निवासी अनिल कुमार लखनऊ में अपने एक मरीज को देखने प्राइवेट वाहन से जा रहा था। प्यास लगने पर वह एक मेडिकल स्टोर के पास एलआरपी चौराहे के पास वाहन खड़ा करा कर पानी लेने के लिए नीचे उतरा। इस दौरान बुलेट से आए दो व्यक्ति वाहन हटाने के लिए कहकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों युवक जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित अनिल कुमार का कहना है कि मारपीट की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई है, जिससे आरोपितों की पहचान आसानी से की जा सकती है। अनिल कुमार ने चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...