लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुरखीरी। शुक्रवार को फरधान क्षेत्र में हाईवे पर एक एम्बुलेंस को कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना में एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, साथ में मौजूद पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के वक्त बीमार मरीज को गोला सीएचसी से रेफर कराकर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी समय तेज रफ्तार कंटेनर ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एम्बुलेंस खाई में जा गिरी। घायल एम्बुलेंस चालक को ईएमटी जिला अस्पताल में भर्ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...