लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। मध्य प्रदेश के भिंड में हुए सड़क हादसे के बाद पसगवां ब्लॉक के किशनपुर अजीत और पसगवां गांव के पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया है। हादसे में किशनपुर अजीत निवासी गुड्डू की मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा रंजीत और चचेरा भाई रामदास घायल हुए थे। वहीं पसगवां निवासी नंदलाल और एक अन्य रामदास की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी के बाद बीडीओ पसगवां मोहित कौशिक और ग्राम विकास अधिकारी कौशल किशोर टीम के साथ पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। घायल नंदलाल का इलाज एमपीएस अस्पताल में चल रहा है, जबकि रामदास का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां में किया जा रहा है। रंजीत को भी चोटें आई हैं। बीडीओ मोहित कौश...