लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी में एमएलसी चुनाव को लेकर धौरहरा लोकसभा सांसद आनंद भदौरिया ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। मंगलवार को सपा नेता क्रांति सिंह ने सपा प्रत्याशी कांति सिंह के चुनाव को लेकर बृहद बैठक का आयोजन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल यादव ने की है। सांसद आनंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचने की कार्य की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर दी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख जयकरन वाजपेई ने प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं की टीम एक-एक मतदाता को मतदान स्थल तक पहुंचा कर मतदान कराने की योजना को अमली जामा पहनाया। इस मौके पर कस्ता पूर्व विधायक सुनील लाला, आर ए उस्मानी, डॉ ज...