लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक गांव लखनियापुर निवासी हसनैन को एक किलो 140 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी पर पहले से निघासन, धौरहरा और पढुआ थाना में अलग अलग मामलों में 12 मुकदमें दर्ज है। कार्रवाई के दौरान एसआई मो.जुबेर अहमद, कॉन्स्टेबल चन्द्रमोहन त्यागी, अंकित कुमार और कृष्ण कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हसन बाजार में छापेमारी में गांजा बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...