लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र में भीरा-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को एनएचएआई की टीम के मौके पर न पहुंचने के कारण टल गई। हालांकि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी। एसडीएम पलिया पुष्कर, तहसीलदार ज्योति वर्मा, एसडीएम न्यायिक आरती यादव, क्षेत्रीय लेखपाल कपिल वर्मा और भीरा थाना अध्यक्ष अमित पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण का जायजा लिया। टीम ने संबंधित लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए अंतिम चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवा...