Lakhimpur Khiri News: एडीओ ने कर दिए बीडीओ के हस्ताक्षर, एसडीएम ने लगाई फटकार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील पलिया में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पुष्पक की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर को लेकर मामला गरमा गया। रजिस्टर की जांच के दौरान खंड विकास कार्यालय से संबंधित एडीओ पंचायत ने बीडीओ की अनुपस्थिति में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही बीडीओ के कॉलम में भी हस्ताक्षर कर दिए। इस पर एसडीएम पुष्पक ने एडीओ पंचायत को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। बताया गया कि उपस्थिति रजिस्टर देखने के दौरान एसडीएम पुष्पक की नजर संबंधित प्रविष्टि पर पड़ी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.