लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव में गुरुवार रात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। एक घर से करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात व बर्तन चोरी कर लिए गए। जबकि दूसरे घर में परिजनों के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए।

घटना का विवरण ग्राम महादेव निवासी अनवर अली पुत्र पीर अली के घर चोर पीछे की दीवार की ओर से सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा खोल लिया और उसमें रखे जेवर तथा पीतल के बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

दूसरा प्रयास इसी रात गांव के ही बालक पुत्र भल्लर के घर भी चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। हालांकि आहट मिलने पर परिजन जाग गए, जिससे च...