लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा बाजार के मुख्य चौराहे के निकट स्थित सरकारी विद्यालय के पास लगाया गया वाटर कूलर पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल की यह महत्वपूर्ण व्यवस्था बंद होने से स्कूली बच्चों, बाजार के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्यास लगने पर पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। वहीं बाजार में आने वाले लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है लेकिन उसकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द मरम्मत कराकर वाटर कूलर को चालू कराने की मांग की ...