लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। करीब एक माह पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सियाराम की सोमवार को सीएचसी पर इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ ट्रामा सेंटर में सिर का ऑपरेशन होने के बाद घर पर उसका इलाज चल रहा था। अचानक हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के कचियानी पुरवा में करीब एक माह पहले कचियानी पुरवा में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे। संघर्ष में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायलों को सीएचसी मितौली से जिला चिकित्सालय भेजा गया था। सियाराम को दो दिन जिला अस्पताल में रखने के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वहां 4 अक्टूबर 2026 को उसके सिर का ऑपरेशन हुआ था।18 अक्टूबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस समय घर पर ही इल...