लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कांग्रेस भवन पर गुरुवार एआईसीसी आब्जर्बर दामोदर गुर्जर, पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी ने प्रेसवार्ता की। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में एक नवम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली को सफ़ल सफ़ल बनाने पर रणनीति तय की गई। केंद्रीय पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर ने कहा कि संगठन की सक्रिय भागीदारी व सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एक नवम्बर की रैली में हो इसके लिए अभी से जुट जाएं। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंच कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Unnao News: एक नवंबर को दिल्ली में आंदोलन का हिस्सा बनेंगे जिले से एक हजार कांग्रेस...